Apalak Times

apalak-times-heading

Owner/Director : Pradeep Sahu

Sampadak : Pradeep Sahu

Contact No. : 9755113103

Email Id : apalaktimes61@gmail.com

CG Election 2023: छत्‍तीसगढ़ में पहले चरण में 20 सीटों पर मतदान कल

इन 10 सीटों पर तीन बजे तक ही कर सकते हैं वोटिंग

No image

Chhattisgarh Assembly Election 2023: छत्‍तीसगढ़ विधानसभा के पहले चरण के चुनाव के लिए सात नवंबर को मतदान होगा। इन 20 सीटों पर मतदान का समय-समय अलग है। यानि 10 सीटों पर मतदान सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक डाले जाएंगे।

रायपुर। Chhattisgarh Assembly Election 2023: छत्‍तीसगढ़ विधानसभा के पहले चरण के चुनाव के लिए सात नवंबर को मतदान होगा। पहले चरण में छत्‍तीसगढ़ में 20 सीटों के लिए वोटिंग होगी। इस चरण में बस्तर संभाग की सभी 12 और राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र की आठ सीटों पर मतदान होगा। चुनाव मैदान में कुल 223 प्रत्याशी हैं, जिनके भाग्य का फैसला होना है।

इन 10 सीटों पर मतदान का नोट कर लें समय

इन 20 सीटों पर मतदान का समय-समय अलग है। यानि 10 सीटों पर मतदान सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक डाले जाएंगे। जबकि अन्‍य 10 सीटों पर सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक वोटिंग होगी।

मोहला-मानपुर, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा सीट पर सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा।

जबकि जगदलपुर, चित्रकोट, बस्‍तर, पंडरिया, कवर्धा, खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी सीट पर सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक का समय मतदान के लिए निर्धारित किया गया है। सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

आधा दर्जन सीटें हाईप्रोफाइल

विधानसभा चुनाव में वैसे तो एक-एक सीट का अपना महत्व है लेकिन संभाग की 12 में से आधी सीटें हाईप्रोफाइल मानी जा रही हैं क्योंकि यहां मंत्री, पूर्व मंत्री और वरिष्ठ विधायकों की प्रतिष्ठा दांव पर है। कांग्रेस से वर्तमान मंत्री कवासी लखमा कोंटा और मोहन मरकाम कोंडागांव सीट से चुनाव मैदान में हैं।

बस्तर सीट से कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त वरिष्ठ विधायक व बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, चित्रकोट से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद दीपक बैज व केशकाल सीट से विधानसभा उपाध्यक्ष संतराम नेताम का भाग्य दांव पर है।

इसी तरह भाजपा नेताओं में पूर्व मंत्री विक्रम उसेंडी अंतागढ़, लता उसेंडी कोंडागांव, केदार कश्यप नारायणपुर और महेश गागड़ा बीजापुर सीट से प्रत्याशी हैं।

apalaktimes-whatsapp-logoShare

Comments on News

इन्हें भी देखे

apalaktimes CG Election 2023: बिलासपुर जिले में महिला मतदाता निभाएंगी महत्वपूर्ण भूमिका
apalaktimes chhattisgarh raipur ' भोजपुरी एक्टर रवि किशन बोले- कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को बर्बाद किया
apalaktimes Chhattisgarh Congress List: छत्‍तीसगढ़ में कांग्रेस प्रत्‍याशियों की पहली लिस्‍ट जारी
apalaktimes Chhattisga कांग्रेस के 75 पार के मुकाबले भाजपा का दावा, बदल के रहिबोrh Election 2023:
apalaktimes CG Vidhan sabha Election : 55 दिन में छत्तीसगढ़ को मिलेगी नई सरकार
apalaktimes CG BJP Candidate 2nd List: छत्तीसगढ़ भाजपा की दूसरी सूची जारी, तीन सांसद और पूर्व 15 मंत्रियों को उतारा मैदान में
apalaktimes मंत्री मोहम्मद अकबर एवं विधायक कुलदीप जुनेजा ने किया सामुदायिक भवन का भूमिपूजन
apalaktimes कुलदीप सिंह जुनेजा ने किया वंशिका राठौर का सम्मान....
apalaktimes Bore Basi Tihar: श्रम दिवस पर सीएम भूपेश बघेल ने किया मजदूरों का सम्‍मान, श्रमिकों संग खाएंंगे बोरे बासी
apalaktimes chhattisgarh;- नंदकुमार साय ने थामा कांग्रेस का हाथ, सीएम भूपेश बघेल ने नंदकुमार साय को कांग्रेस की सदस्‍यता दिलाई

Follow Us

विडियो

Email : mynews@gmail.com
Copyright © 2024 MyNews
wholesale air max|cheap air jordans|pompy wtryskowe|cheap nike shoes| bombas inyeccion|cheap jordans|cheap jordan shoes|wholesale jordans|cheap jordan shoes|cheap dunk shoes|cheap jordans|wholesale jewelry china|cheap nike shoes|wholesale jordans|cheap wholesale jordans|wholesale jerseys|cheap wholesale nike