Apalak Times

apalak-times-heading

Owner/Director : Pradeep Sahu

Sampadak : Pradeep Sahu

Contact No. : 9755113103

Email Id : apalaktimes61@gmail.com

राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे:संसद के कमरा नंबर 63 में खुले बैलेट बॉक्स; मुर्मू की जीत तय

No image

देश के 15वें राष्ट्रपति के नाम का इंतजार अब से कुछ देर में खत्म हो जाएगा। संसद के कमरा नंबर 63 में बैलेट बॉक्स खुलने लगा है, जहां वोटों की गिनती की जा रही है। NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा के बीच कहने को तो सीधा मुकाबला है, लेकिन द्रौपदी मुर्मु की जीत लगभग तय है।

द्रौपदी मुर्मू या यशवंत सिन्हा में किसका पलड़ा भारी? किस दल ने किसे समर्थन  का किया है ऐलान, देखें लिस्ट - presidential election 2022 voting yashwant  sinha draupadi murmu ...

मुर्मू को NDA दलों के साथ ही शिवसेना, BJD और YSR कांग्रेस का समर्थन प्राप्त है। वहीं यशवंत सिन्हा को कांग्रेस, TMC, NCP और SP का समर्थन मिला है।

मुर्मू की जीत को लेकर आश्वस्त भाजपा नतीजे आने के बाद दिल्ली में विजय जुलूस निकालेगी। ऐसा पहली बार होगा, जब राष्ट्रपति की जीत के बाद जुलूस निकाला जाएगा। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा राजपथ तक इस जुलूस की अगुआई करेंगे। वहीं भाषण देंगे। पहली बार आदिवासी महिला के राष्ट्रपति चुने जाने का श्रेय PM मोदी को देंगे। हालांकि, जुलूस में मुर्मू शामिल नहीं होंगी।

द्रौपदी की जीत से राजनीतिक मैसेज देने की तैयारी
द्रौपदी मुर्मू की जीत की घोषणा होते ही देशभर में जश्न शुरू हो जाएगा। द्रौपदी की जीत से BJP आदिवासी समुदाय सहित पूरे देश और खासतौर पर महिलाएं में खास संदेश देना चाहती है। जिससे मुख्य धारा से कटे इस समुदाय में राजनीतिक मैसेज जाए कि प्रधानमंत्री मोदी और BJP ही ऐसी पार्टी है जो सत्ता के लिए नहीं बल्कि देश के वंचित तबकों और वर्गों के लिए काम करते हैं।

यही वजह है कि पार्टी कार्यकर्ताओं को जीत के बाद पोस्टर में द्रौपदी मुर्मू के साथ किसी और नेता की तस्वीर न लगाने के सख्त निर्देश दिए हैं। माना जा रहा है कि पार्टी राष्ट्रपति चुनाव से ही 2024 में होने वाले आम चुनाव की तैयारी में जुट गई है।

इसलिए मुर्मू की जीत तय मानी जा रही
भाजपा ने 21 जून को मुर्मू को उम्मीदवार बनाया था, तब NDA के खाते में 5 लाख 63 हजार 825, यानी 52% वोट थे। 24 विपक्षी दलों के साथ होने पर सिन्हा के साथ 4 लाख 80 हजार 748 यानी 44% वोट माने जा रहे थे। बीते 27 दिन में कई गैर NDA दल समर्थन में आने से मुर्मू को निर्णायक बढ़त मिल गई। सभी 10 लाख 86 हजार 431 वोट पड़ते हैं तो मुर्मू को 6.67 लाख (61%) से अधिक वोट मिलेंगे। सिन्हा के वोट घटकर 4.19 लाख रह गए। जीत के लिए 5 लाख 40 हजार 065 वोट चाहिए।

apalaktimes-whatsapp-logoShare

Comments on News

इन्हें भी देखे

apalaktimes ustice S Abdul Nazeer: अयोध्या फैसले में शामिल जस्टिस एस. अब्दुल नजीर बने आंध्र प्रदेश के राज्यपाल
apalaktimes राज्यसभा 2.30 बजे तक स्थगित:सभापति जगदीप धनखड़ के वेल में घुसे सांसद, हंगामे के बाद विपक्ष का वॉकआउट
apalaktimes 2 महीने चलेगा कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो कैंपेन:26 जनवरी से शुरू होगा; कार्यकर्ता घर-घर पहुंचाएंगे राहुल गांधी का पत्र
apalaktimes देश की 15वीं राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मू:बोलीं- जनता का हित मेरे लिए सर्वोपरि
apalaktimes खनन के खिलाफ आत्मदाह करने वाले संत की मौत:दिल्ली में एडमिट थे, परिवार में सिर्फ 16 साल की पोती; बरसाना में होगा अंतिम संस्कार
apalaktimes "यह अहं और गुस्से का वक्त नहीं" : मुझे विश्‍वास है कि ममता बनर्जी जो साहस की प्रतीक हैं, विपक्ष के साथ खड़ी होंगी.;- मार्गरेट अल्‍वा
apalaktimes राष्ट्रपति पद के लिए यशवंत सिन्हा का नामांकन:विपक्ष ने दिखाई एकजुटता; राहुल गांधी, शरद पवार और अखिलेश यादव रहे मौजूद
apalaktimes एक्सपर्ट: ;-PAK में भारत की मिसाइल फायरिंग;- पाकिस्तान ने अभी बवाल नहीं किया पर ऐसा मुद्दा वो छोड़ेगा नहीं
apalaktimes एक्सपर्ट: ;-PAK में भारत की मिसाइल फायरिंग;- पाकिस्तान ने अभी बवाल नहीं किया पर ऐसा मुद्दा वो छोड़ेगा नहीं
apalaktimes #PetrolDieselPriceHike: 6 रुपए प्रति लीटर महंगे हो सकते हैं पेट्रोल-डीजल

Follow Us

विडियो

Email : mynews@gmail.com
Copyright © 2024 MyNews
wholesale air max|cheap air jordans|pompy wtryskowe|cheap nike shoes| bombas inyeccion|cheap jordans|cheap jordan shoes|wholesale jordans|cheap jordan shoes|cheap dunk shoes|cheap jordans|wholesale jewelry china|cheap nike shoes|wholesale jordans|cheap wholesale jordans|wholesale jerseys|cheap wholesale nike