Apalak Times

apalak-times-heading

Owner/Director : Pradeep Sahu

Sampadak : Pradeep Sahu

Contact No. : 9755113103

Email Id : apalaktimes61@gmail.com

2 महीने चलेगा कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो कैंपेन:26 जनवरी से शुरू होगा; कार्यकर्ता घर-घर पहुंचाएंगे राहुल गांधी का पत्र

No image

कांग्रेस का 'हाथ से हाथ जोड़ो' कैम्पेन 26 जनवरी से शुरू होगा और 26 मार्च तक चलेगा। जम्मू-कश्मीर के कठुआ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयराम रमेश ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर प्रचार करेंगे और 6 लाख गांवों और 2.5 लाख ग्राम पंचायतों के 10 लाख मतदान केंद्रों के हर घर तक पहुंचेंगे, यहां वह राहुल गांधी का पत्र लोगों को सौंपेंगे।

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान 26 जनवरी से 26 मार्च तक चलेगा। इस अभियान के दौरान, पार्टी आम जनता से जुड़ने की कोशिश करेगी। इसके अलावा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पत्र के साथ भाजपा सरकार की विफलताओं की एक चार्जशीट को हर घर में बांटा जाएगा। इस अभियान का मकसद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा पैदा करना भी होगा।

राहुल गांधी और कांग्रेस का सबसे बड़ा अभियान
गुरुवार को राजस्थान के शहरी विकास मंत्री शांति कुमार धारीवाल के जयपुर स्थित आवास पर समीक्षा बैठक आयोजित हुई। कांग्रेस नेता आरसी खुंटिया ने कहा कि यह राहुल गांधी और कांग्रेस का सबसे बड़ा अभियान है। इसकी जानकारी होने के बाद भी अगर कांग्रेस का कोई नेता, पदाधिकारी या सांसद इसमें शामिल नहीं होता है तो यह गंभीर होगा।

उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान कांग्रेस का हर कार्यकर्ता और पदाधिकारी क्षेत्र के मतदाताओं के घर-घर जाकर उन्हें राज्य सरकार की योजनाओं और कांग्रेस की विचारधारा से अवगत कराएगा। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जो संदेश आम लोगों को दिया गया, उसे अब हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत घर-घर पहुंचाया जाएगा।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा जम्मू पहुंच गई है।
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा जम्मू पहुंच गई है।

भारत जोड़ो यात्रा का आखिरी पड़ाव
7 सितंबर 2022 को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा 19 जनवरी 2023 को जम्मू-कश्मीर पहुंची। 125 दिन में राहुल देश के 13 राज्यों से गुजरे। जम्मू-कश्मीर में वे 9 दिन रहेंगे। यात्रा 30 जनवरी को खत्म होगी। जम्मू-कश्मीर में दाखिल होने से पहले गुरुवार शाम राहुल ने पठानकोट बॉर्डर पर कहा, "मैं जानता हूं कि यहां के लोग पीड़ा में हैं, मैं समझता हूं कि हर कोई आहत है। हर इंसान परेशान है। मैं आपका दर्द बांटने आया हूं।' इस दौरान राहुल के साथ बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद थे।

भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें...

फारूक अब्दुल्ला ने राहुल गांधी की शंकराचार्य से तुलना कीजम्मू में बारिश होने पर राहुल गांधी ने टी-शर्ट पर रेनकोट पहन लिया। कुछ देर बाद उतार भी दिया।

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने राहुल गांधी की तुलना आदि शंकराचार्य से की है। उन्होंने कहा कि वह शंकराचार्य के बाद कन्याकुमारी से जम्मू-कश्मीर तक यात्रा निकालने वाले दूसरे व्यक्ति हैं। अब्दुल्ला ने ये भी कहा कि ये 'राम' और 'गांधी' का देश है। बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा ने गुरुवार शाम को जम्मू में एंट्री ली, आज दूसरा दिन है। पढ़ें पूरी खबर...

पंजाब में पूरी, अब कश्मीर में होगी यात्रा, यहीं समापन

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पंजाब से जम्मू कश्मीर पहुंच गई है। गुरुवार को उन्होंने पठानकोट में जनसभा की। जिसके बाद फिरोजपुर कलां से लखनपुर के रास्ते वह कठुआ में एंटर हुए। अब कल जम्मू कश्मीर में पैदल यात्रा होगी। पंजाब- जम्मू कश्मीर बॉर्डर पर फ्लैग एक्सचेंज सेरेमनी हुई। यहां राहुल गांधी ने बताया कि उनकी यात्रा कन्याकुमारी से शुरू हुई।​​​​​​​

apalaktimes-whatsapp-logoShare

Comments on News

Comments

Hello World! https://apel.top/go/gu4winrshe5dgoju?hs=c2cbd285a5960c70fe9c5516b9bf1c2d&-
01-04-2023 11:33:10
9h4q09
Hello World! https://racetrack.top/go/hezwgobsmq5dinbw?hs=c2cbd285a5960c70fe9c5516b9bf1c2d&-
08-05-2023 05:49:54
aa3kj8

इन्हें भी देखे

apalaktimes ustice S Abdul Nazeer: अयोध्या फैसले में शामिल जस्टिस एस. अब्दुल नजीर बने आंध्र प्रदेश के राज्यपाल
apalaktimes राज्यसभा 2.30 बजे तक स्थगित:सभापति जगदीप धनखड़ के वेल में घुसे सांसद, हंगामे के बाद विपक्ष का वॉकआउट
apalaktimes देश की 15वीं राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मू:बोलीं- जनता का हित मेरे लिए सर्वोपरि
apalaktimes खनन के खिलाफ आत्मदाह करने वाले संत की मौत:दिल्ली में एडमिट थे, परिवार में सिर्फ 16 साल की पोती; बरसाना में होगा अंतिम संस्कार
apalaktimes "यह अहं और गुस्से का वक्त नहीं" : मुझे विश्‍वास है कि ममता बनर्जी जो साहस की प्रतीक हैं, विपक्ष के साथ खड़ी होंगी.;- मार्गरेट अल्‍वा
apalaktimes राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे:संसद के कमरा नंबर 63 में खुले बैलेट बॉक्स; मुर्मू की जीत तय
apalaktimes राष्ट्रपति पद के लिए यशवंत सिन्हा का नामांकन:विपक्ष ने दिखाई एकजुटता; राहुल गांधी, शरद पवार और अखिलेश यादव रहे मौजूद
apalaktimes एक्सपर्ट: ;-PAK में भारत की मिसाइल फायरिंग;- पाकिस्तान ने अभी बवाल नहीं किया पर ऐसा मुद्दा वो छोड़ेगा नहीं
apalaktimes एक्सपर्ट: ;-PAK में भारत की मिसाइल फायरिंग;- पाकिस्तान ने अभी बवाल नहीं किया पर ऐसा मुद्दा वो छोड़ेगा नहीं
apalaktimes #PetrolDieselPriceHike: 6 रुपए प्रति लीटर महंगे हो सकते हैं पेट्रोल-डीजल

Follow Us

विडियो

Email : mynews@gmail.com
Copyright © 2024 MyNews
wholesale air max|cheap air jordans|pompy wtryskowe|cheap nike shoes| bombas inyeccion|cheap jordans|cheap jordan shoes|wholesale jordans|cheap jordan shoes|cheap dunk shoes|cheap jordans|wholesale jewelry china|cheap nike shoes|wholesale jordans|cheap wholesale jordans|wholesale jerseys|cheap wholesale nike