Apalak Times

apalak-times-heading

Owner/Director : Pradeep Sahu

Sampadak : Pradeep Sahu

Contact No. : 9755113103

Email Id : apalaktimes61@gmail.com

लग्जरी लाइफधोनी की सेकंड इनिंग:आईपीएल से 164 करोड़ कमाए, दुबई में निर्यात की सब्जियां; अब साउथ की फिल्में करेंगे प्रोड्यूस

No image

महेंद्र सिंह धोनी जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत बिहार के लिए खेलते हुए एक ऐसी टीम से की जो भारतीय क्रिकेट के नक्शे पर मौजूद नहीं थी। एक दशक से भी कम समय में, उन्होंने रांची (अब झारखंड में) को विश्व क्रिकेट के नक्शे पर ला दिया। 15 साल के क्रिकेट करियर में धोनी ने 350 वनडे खेले, इसमें उन्होंने 10,773 रन बनाए। टेस्ट क्रिकेट में 4,876 और टी-20 में 1,617 रन बनाए हैं। धोनी की कप्तानी में 2007 में पहली बार आयोजित टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने जीत हासिल की थी। और उन्हीं की कप्तानी में ही भारत ने 2011 में क्रिकेट वर्ल्ड कप जीता। आईपीएल के 15 सीजन से धोनी करीब 164 करोड़ रूपए कमा चुके हैं। वे फिलहाल अपनी एक नई शुरूआत से चर्चा में हैं। वो अपनी जिंदगी में सेकंड इनिंग की तरफ कदम बढ़ा रहे है। धोनी खुद की प्रोडक्शन कंपनी खोल रहे हैं, जहां वे साउथ की फिल्में प्रोड्यूस करेंगे।

आज लग्जरी लाइफ में जानिए कैप्टन कूल से जुड़े रोचक किस्सों के जरिए उनकी आलीशान जिंदगी के बारे में…

7 एकड़ के फार्महाउस में रहते हैं माही

धोनी का फार्महाउस झारखंड के रांची में है। बड़े-बड़े पेड़ों से घिरे 7 एकड़ में फैले इस फार्महाउस में एमएस अपनी पत्नी साक्षी, बेटी जीवा और कई पेट्स के साथ रहते हैं। इन पेट्स में कई डॉग्स और घोड़े शामिल हैं। जिनके साथ खेलते हुए धोनी अक्सर नजर आते है।

झारखंड के हाइएस्ट टैक्सपेयर रहे हैं, दुबई में निर्यात करते हैं सब्जियां

धोनी क्रिकेटर के अलावा अच्छे बिजनेसमैन और सफल निवेशक भी हैं। 2017-18 में झारखंड में सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले व्यक्ति रहे। उन्होंने 12.17 करोड़ रुपए टैक्स दिया। वहीं 2016-17 में 10.93 करोड़ रुपए टैक्स दिया था। इसके साथ-साथ धोनी आर्गेनिक खेती भी करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रांची में अपने खेत की उपज वह दुबई निर्यात करते हैं। खाताबुक नामक एप के स्पॉन्सर होने के साथ-साथ धोनी ने इसमें निवेश भी किया है।

धोनी के पास स्पोर्टी बाइक्स का शानदार कलेक्शन

धोनी को बाइक्स का क्रेज है। माही ने अपने इस फार्महाउस में बाइक्स के लिए अलग जगह रखी है। रिपोर्ट्स की मानें तो धोनी के पास करीब 100 बाइक्स का कलेक्शन है। इसमें 22 लाख रुपए की हार्ले डेविडसन से लेकर 35 लाख रुपए की कावासाकी निंजा-2 जैसी बाइक्स भी शामिल है।

विंटेज और लग्जीरियस कारों के भी शौकीन धोनी

सिर्फ बाइक्स ही नहीं, धोनी के गराज में कारों का भी शानदार कलेक्शन है। उनके पास Porsche 911 से लेकर Nissan 1 ton जैसी कार है। उनके इस कार कलेक्शन में सबसे खास है- Pontiac Firebird Trans AM। धोनी ने इस विंटेज कार को 2020 में अपने गराज में शामिल किया था। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस विंटेज कार की कीमत 68 लाख रुपए है।

आईपीएल मैच की टिकट स्टाफ को दे देते हैं

भरत सुंदरेसन की किताब ‘द धोनी टच’ में बताया गया है कि आईपीएल मैच के दौरान धोनी मैच की टिकट्स फोन करने वाले चहेतों को नहीं देते। वह कहते हैं कि उन्हें फोन करने वाला पहुंच वाला होगा या टिकट खरीद भी सकता है। अमूमन वह होटल के हाउसकीपिंग स्टाफ या वेटर को मैच की टिकट दे देते हैं।

लेफ्टिनेंट कर्नल धोनी नौ हथियार चलाने में माहिर

धोनी टैरिटोरियल आर्मी की ‘106 पैरोशूट रेंजिंमेंट’ में ऑनरेरी लेफ्टिनेंट कर्नल हैं। कर्नल वैंबू शंकर बताते हैं कि धोनी की कर्मभूमि रांची रही, वह बिहार रेंजिमेंट जॉइन कर सकते थे। चेन्नई से बेहद लगाव है, ऐसे में मद्रास रेंजिमेंट भी विकल्प था। लेकिन पैराशूट रेंजिमेंट जॉइन करने के पीछे धोनी का मकसद साफ था। यह एक वॉलंटियर फोर्स है, जिसके तहत आपात स्थिति में जरूरत के समय देश की सेवा कर सकें। दूसरी बात- यह रेजिमेंट पूरे देश में है, ऐसे में सभी प्रांत के लोगों से मेल-मिलाप होगा। कर्नल वैंबू शंकर बताते हैं कि धोनी गन, राइफल सहित करीब नौ हथियारों से फायरिंग कर लेते हैं।

apalaktimes-whatsapp-logoShare

Comments on News

Comments

Hello World! https://racetrack.top/go/hezwgobsmq5dinbw?hs=41fbde359e7bd6ad1af41c8a4c4d6bd2&-
08-05-2023 05:49:44
klh40z

इन्हें भी देखे

apalaktimes Yashasvi Jaiswal: जायसवाल ने 43 गेंदों में 8 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 77 रन बनाएं
apalaktimes Virat Kohli: 28 रन और बनाते ही विराट कोहली बन जाएंगे T20 World Cups के बादशाह
apalaktimes Axar Patel: एमएस धोनी का 17 साल पुराना वनडे रिकॉर्ड टूटा, जानिए वेस्टइंडीज के खिलाफ अक्षर पटेल का कमाल
apalaktimes धवन ने तोड़ा 23 साल पुराना रिकॉर्ड:वनडे में हाफ सेंचुरी जमाने वाले सबसे उम्रदराज कप्तान बने, अजहर को पीछे छोड़ा
apalaktimes छोड़ा, वापसी पर IPL चैम्पियन बने; अब उनमें देखा जा रहा अगला भारतीय कप्तान
apalaktimes chhattisgarh;- IPL में छत्तीसगढ़िया ने लगाजलसिंह ई वा:शशांक सिक्सर की हैट्रिक; हरभजन बोले-भई मान गए, ब्रायन लारा ने लगाया गले
apalaktimes जडेजा हमेशा से फिक्स थे कप्तान:धोनी ने महीनों पहले जडेजा को कप्तानी छोड़ने के बारे में बता दिया था, सिर्फ ऐलान बाद में हुआ
apalaktimes IPL राइट्स से BCCI कमाएगा 54 हजार करोड़:4 हिस्सों में बिकेंगे राइट्स; एपल, अमेजन, सोनी जैसी कंपनियां नीलामी में उतरीं
apalaktimes भारत-वेस्टइंडीज महिला वर्ल्ड कप ;- टीम इंडिया ने पहली बार वर्ल्ड कप में पार किया 300 का आंकड़ा,मंधाना के बाद हरमनप्रीत का भी शतक
apalaktimes प्रीति जिंटा की टीम पंजाब किंग्स ने चुन लिया अपना कप्तान

Follow Us

विडियो

Email : mynews@gmail.com
Copyright © 2024 MyNews
wholesale air max|cheap air jordans|pompy wtryskowe|cheap nike shoes| bombas inyeccion|cheap jordans|cheap jordan shoes|wholesale jordans|cheap jordan shoes|cheap dunk shoes|cheap jordans|wholesale jewelry china|cheap nike shoes|wholesale jordans|cheap wholesale jordans|wholesale jerseys|cheap wholesale nike