छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली गिरने की वजह से फिल्मकार और संस्कृति कर्मी अशोक चंद्राकर का निधन हो गया। वे अपने गांव में सुबह खेतों की ओर गए थे। उसी दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। उनके निधन से संस्कृति कर्मियों में शोक की लहर है। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को किया जाना है।
अशोक चंद्राकर के रिश्तेदार और भाजपा नेता आशु चंद्रवंशी ने बताया, बुधवार को अशोक चंद्राकर अपने गांव मुजगहन में थे। वह घर से लगे हुए खेत में गए थे। अचानक आकाशीय बिजली उनके ऊपर गिर पड़ी और चपेट में आकर उनकी मौत हो गई। आशु चंद्रवंशी ने बताया कि अशोक चंद्राकर का अंतिम संस्कार गुरुवार को उनके गांव मुजगहन में दोपहर 12 बजे किया जाना है