Apalak Times

apalak-times-heading

Owner/Director : Pradeep Sahu

Sampadak : Pradeep Sahu

Contact No. : 9755113103

Email Id : apalaktimes61@gmail.com

बसंत पंचमी पर सरस्वती पूजा;-तस्वीर के साथ ही वीणा, मोर पंख और कमल का फूल जरूर रखें

No image

शनिवार, 5 फरवरी को बसंत पंचमी है। बसंत पचंमी पर ही विद्या की देवी सरस्वती जी प्रकट हुई थीं। माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी पर देवी सरस्वती की विशेष पूजा की जाती है। अगर कोई नया कोर्स शुरू करना चाहते हैं या कोई विद्या हासिल करना चाहते हैं तो बसंत पंचमी श्रेष्ठ मुहूर्त होता है।

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार सरस्वती मां की पूजा में कुछ खास शुभ चीजें जरूर रखनी चाहिए। सरस्वती पूजन में देवी की मूर्ति या तस्वीर के साथ ही वीणा जरूर रखें। वीणा देवी का प्रिय वाद्य यंत्र है और देवी हमेशा इसे अपने साथ ही रखती हैं। वीणा हमें ये संदेश देती है कि जिन लोगों के पास विद्या होती है, वे हमेशा मीठा ही बोलते हैं।

देवी पूजा में हंस की तस्वीर भी जरूर रखें। हंस देवी का वाहन है। हंस का संदेश ये है कि बुद्धिमान व्यक्ति वही है तो हंस की तरह दूध और पानी में अंतर समझ लेता है यानी जो व्यक्ति सही-गलत का भेद समझता है, वह बुद्धिमान होता है।

देवी पूजा में मोर पंख भी रखना चाहिए। मोर पंख का उपयोग खासतौर पर श्रृंगार के लिए किया जाता है। भगवान श्रीकृष्ण भी हमेशा अपने मस्तक पर मोर पंख धारण किए रहते हैं। देवी सरस्वती को मोर पंख विशेष प्रिय है।

देवी मां को सफेद कमल का फूल चढ़ाना चाहिए। कमल का फूल हमेशा कीचड़ में खिलता है। इसका संदेश यही है कि भले हमारे आसपास के सभी लोग अच्छे न हों, लेकिन हमें अपनी अच्छाई नहीं छोड़नी चाहिए।

बसंत पंचमी पर ऐसे कर सकतेहैं देवी पूजा

वसंत पंचमी पर स्नान के बाद माता सरस्वती की मूर्ति को सफेद फूल और चावल चढ़ाएं। सफेद मिठाई का भोग लगाएं। धूप, दीप जलाएं। आरती करें। देवी के मंत्र ऊँ महाविद्यायै नम:, ऊँ वाग्देव्यै नम:, ऊँ ज्ञानमुद्रायै नम: मंत्र जाप कम से कम 108 बार करें। पूजा के अंत में देवी से पूजा में हुई जानी-अनजानी भूल के लिए क्षमा मांगें। इसके बाद प्रसाद वितरीत करें और खुद भी ग्रहण करें।

apalaktimes-whatsapp-logoShare

Comments on News

इन्हें भी देखे

apalaktimes Sidharth Kiara: ससुराल में हुआ कियारा आडवाणी का ग्रैंड वेलकम,
apalaktimes Katrina Kaif और Vicky Kaushal को सोशल मीडिया पर मिली जान से मारने की धमकी
apalaktimes Ponniyin Selvan: ऐश्वर्या राय के रॉयल लुक पर अभिषेक बच्चन का ऐसे रिएक्शन
apalaktimes Prithviraj: पृथ्वीराज फिल्म के वेडिंग सीक्वेंस के लिए मानुषी को 25 लोगों ने मिलकर 3 घंटे में किया तैयार
apalaktimes film;- दीपिका पादुकोण की फिल्म को लेकर कंगना ने किया रिएक्ट, बोलीं-मॉर्डन फिल्मों के नाम पर कचरा ना बेचें
apalaktimes यादें;- सलीम खान ने किया लता मंगेशकर को याद, बोले- उनकी अवाज को कभी रिप्लेस नहीं किया जा सकता है
apalaktimes बॉलीवुड ;-आलिया भट्ट ने शेयर की अपनी 10 साल की प्लानिंग, बोलीं- हमेशा फिल्म में एक्टिंग नहीं हो सकती..मेरा प्रोडक्शन हाउस बनाने का प्लान है
apalaktimes बिरजू महाराज का निधन:पिता का निधन हुआ तो 12 साल की उम्र में नृत्य सिखाने लगे, सत्यजीत रे के कारण फिल्मों से जुड़े, माधुरी उनकी फेवरेट थीं
apalaktimes बिजली गिरने से फिल्मकार की मौत:गांव में खेत की ओर गए थे अशोक चंद्राकर, अचानक आकाशीय बिजली गिर गई
apalaktimes कैटरीना कैफ की छह बहनें और एक भाई हैं. इस तरह वह आठ भाई बहन हैं

Follow Us

विडियो

Email : mynews@gmail.com
Copyright © 2024 MyNews
wholesale air max|cheap air jordans|pompy wtryskowe|cheap nike shoes| bombas inyeccion|cheap jordans|cheap jordan shoes|wholesale jordans|cheap jordan shoes|cheap dunk shoes|cheap jordans|wholesale jewelry china|cheap nike shoes|wholesale jordans|cheap wholesale jordans|wholesale jerseys|cheap wholesale nike