ऐश्वर्या राय की आने वाली फिल्म पोन्नियिन सेलवन में उनके महारानी वाले लुक को लेकर अब अभिषेक बच्चन ने भी रिएक्शन दिया है।
Ponniyin Selvan: बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा ऐश्वर्या
राय जल्द ही बड़े पर्दे पर वापसी करने वाली हैं। वे निर्देशन मणिरत्नम की
'पोन्नीयिन सेलवन' में नजर आने वाली हैं। वे चार साल बाद बड़े पर्दे पर
वापसी करने जा रही हैं। फिल्म में वे पझुवूर की राजकुमारी 'नंदिनी' की
भूमिका निभाती नजर आएंगी। वहीं अब इस फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर भी सामने आ
चुका है। नंदिनी के अलावा इस फिल्म में ऐश्वर्या 'मंदाकिनी देवी' के
किरदार में भी दिखाई देंगी। इसका मतलब है कि इस फिल्म में एक्ट्रेस का डबल
रोल होने वाला है। चियान विक्रम और कार्थी के फर्स्ट लुक पोस्टर पहले ही
रिलीज हो चुके थे। इसे देखने के बाद लोगों में फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट
बढ़ चुकी है। ऐश्वर्या के इस लुक पर बॉलीवुड एक्टर और ऐश्वर्या के पति
अभिषेक बच्चन ने भी अपने रिएक्शन दिए है।
अभिषेक को पसंद आया ऐश्वर्या का लुक
ऐश्वर्या
का यह पोस्टर फैंस के साथ-साथ पति अभिषेक बच्चन को भी काफी पसंद आया है।
उन्होंने ऐश्वर्या की इस पोस्ट को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया
है। इसके साथ ही उन्होंने एक 'रेड हार्ट' इमोजी भी लगाया है। पोन्नियिन
सेलवन का निर्देशन मणिरत्नम ने किया है। यह उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है। इस
फिल्म को फ्लोर तक लाने में एक दशक से भी अधिक का समय लग गया है। उन्होंने
इस फिल्म को कई बार बनाने की कोशिश की लेकिन बजट और कास्टिंग की कमी के
कारण उनकी योजना हमेशा असफल रही। और अब जाकर उनकी ये फिल्म कामयाबी की ओर
बढ़ पाई है। इस फिल्म के लिए संगीत 'एआर रहमान' ने दिया है।