रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध का आज 12वां दिन है। भारत सरकार के सूत्रों की जानकारी के अनुसार पीएम मोदी आज यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से फोन पर बात कर सकते हैं। भारत रूस-यूक्रेन वॉर के बीच यूनाइटेड नेशन्स में हुई वोटिंग पर तटस्थ रहा है।
तस्वीरों में देखिए युद्ध की बर्बादी
24 फरवरी को शुरू हुई इस जंग में अब यूक्रेन के आम लोगों की जान भी जा रही है। सहमे हुए लोग सुरक्षित इलाकों की तरफ जाना चाहते हैं। इसके चलते इन 12 दिनों में सदी का सबसे बड़ा पलायन भी दिखा। युद्ध की इस त्रासदी को आप इस तस्वीर में देख सकते हैं।
रविवार को अमेरिकी सांसदों से बात करते हुए यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की ने कहा कि अगर उन्हें पश्चिमी देशों से मदद नहीं मिली, तो रूस को रोकना बेहद मुश्किल होगा। जेलेंस्की ने बेहद भावुक अंदाज में कहा, 'मदद नहीं मिली, तो हो सकता है कि आप मुझे आखिरी बार जिंदा देख रहे हों।'
इसके तुरंत बाद अमेरिका और NATO ने यूक्रेन की मदद के लिए 17 हजार एंटी टैंक मिसाइलें और दूसरे हथियारों की खेप रवाना कर दी। इधर, रूस ने यूक्रेन की मदद करने वाले देशों को धमकी दी है कि ऐसा करके वे रूस के साथ जंग को दावत दे रहे हैं।
रूस-यूक्रेन जंग के बाकी अपडेट्स जानने से पहले युद्ध में आम नागरिकों के मारे जाने पर आप इस पोल के जरिए अपनी राय दे सकते हैं...
जंग के अहम अपडेट्स..