Apalak Times

apalak-times-heading

Owner/Director : Pradeep Sahu

Sampadak : Pradeep Sahu

Contact No. : 9755113103

Email Id : apalaktimes61@gmail.com

BJP Candidate Profile Details : दुर्ग, बालोद व बेमेतरा जिले की विधानसभा सीटों से इन्हें मिला है टिकट

No image
भिलाई)। भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए दुर्ग संभाग के 20 में से 18 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी कर दी है। संभाग के 15 सामान्य सीटों में से दो सीट बेमेतरा और पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में अभी प्रत्याशी तय नहीं किए गए है। नौ सीटों पर अन्य पिछड़ा वर्ग से प्रत्याशी बनाए गए है । जिसमें संजारी बालोद, गुंडरदेही, पाटन, दुर्ग ग्रामीण, दुर्ग शहर, वैशाली नगर, साजा, डोंगरगांव और खुज्जी शामिल है। भिलाई नगर, कवर्धा, खैरागढ़ और राजनांदगांव में सामान्य वर्ग से प्रत्याशी मैदान में उतारा गया है। चलिए जानते हैं दुर्ग, बेमेतरा और बालोद जिले की विधानसभा सीटों के भाजपा प्रत्याशियों की प्रोफाइल
आयुक्त रहे। गजेंद्र यादव पहली बार विधानसभा चुनाव लडेंगे।

ललित चंद्राकर: दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी ललित चंद्राकर शहर व जिला भाजपा संगठन में कई पदों पर रह चुके हैं। वे वर्तमान में जिला भाजपा दुर्ग के महामंत्री हैं। ललित चंद्राकर वर्ष 2003 से अपनी दावेदारी पेश करते रहे है, लेकिन इस बार पार्टी ने उन्हें इस बार चुनावी मैदान में उतारा है। ललित पहली बार विस चुनाव लडेंगे।

प्रेम प्रकाश पांडेय: भिलाई नगर (सामान्य सीट) से भाजपा प्रत्याशी प्रेमप्रकाश पांडेय छात्र राजनीति से आए हैं । 1978 से रविशंकर विश्वविद्यालय के अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से सचिव रहे। बीएमएस के भी पदाधिकारी रहे हैं। 1986 में भाजयुमो के उपाध्यक्ष रहे। भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारी रहे हैं। उन्होंने साइंस कालेज दुर्ग से गणित में एमएससी किया है। वे सन 1990 से 1993 तक पूर्ववर्ती मध्य प्रदेश में राज्य मंत्री रहे । सन1993 से 1998 तक विधायक। सन 2003 से 2008 तक विधानसभा अध्यक्ष, 2013 से 2018 तक मंत्री सन 2018 में चुनाव हार गए।

वीरेंद्र साहू: गुंडरदेही विधानसभा (सामान्य सीट) से भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र साहू पिछड़ा वर्ग से आते हैं। वह पानी पंचायत के अध्यक्ष रह चुके हैं । सन 2008 से 2013 तक गुंडरदेही विधानसभा के विधायक थे। पिता ईश्वरी प्रसाद साहू शिक्षक थे। वीरेंद्र साहू किसान परिवार से हैं। वह साहू समाज के परिक्षेत्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

रिकेश सेन : वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रिकेश सेन भिलाई निगम में लगातार पांच बार के पार्षद है। उन्होंने वर्ष 2000 में पार्षद का पहला चुनाव निर्दलीय जीता था। वे अलग-अलग वार्ड से चुनाव लड़कर जीतते रहे। दो बार निर्दलीय तथा तीन बार भाजपा से चुनाव लड़ा। हाल ही में भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ में उन्हें प्रदेश मंत्री व मुंगेली प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई थी। वे वर्ष 2015 से 2020 तक भिलाई निगम में भाजपा पार्षद दल के नेता भी रहे।

दयालदास बघेल: नवागढ़ अजा आरक्षित सीट से भाजपा प्रत्याशी दयालदास बघेल वर्ष 2008 और 2013 में भी विधायक रह चुके हैं। भाजपा शासनकाल में वे केबिनेट मंत्री भी रहे हैं। दयालदास बघेल अविभाजित दुर्ग जिला में जिला पंचायत सदस्य के रूप में भी अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

ईश्वर साहू: साजा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी ईश्वर साहू को कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं है। साजा के बिरनपुर गांव में सालभर पहले भवनेश्वर साहू की हत्या हुई थी। ईश्वर साहू, भुवनेश्वर साहू के पिता है।

डोमनलाल कोर्सेवाड़ा: अहिवारा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी बनाए गए डोमनलाल कोर्सेवाड़ा पेशे से शिक्षक रहे। कोर्सेवाड़ा वर्ष 2008 में पहली बार अहिवारा विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए। पार्टी ने वर्ष 2013 और 2018 के विस चुनाव में उन्हें मौका नहीं दिया।लेकिन भाजपा संगठन के साथ-साथ अहिवारा विधानसभा क्षेत्र में लोगों के बीच जाकर काम करते रहे और अपनी सक्रियता को बनाए रखा।

दुर्ग संभाग के विधानसभा क्षेत्रों के भाजपा प्रत्याशी

59. संजारी बालोद- राकेश यादव

60 . डौंडीलोहारा(अजजा)- देवलाल ठाकुर

61. गुंडरदेही- वीरेंद्र साहू

62 पाटन- विजय बघेल

63. दुर्ग ग्रामीण- ललित चंद्राकर

64. दुर्ग शहर- गजेंद्र यादव

65. भिलाई नगर- प्रेम प्रकाश पांडेय

66. वैशाली नगर- रिकेश सेन

67 अहिवारा( अजा)- डोमनलाल कोर्सेवाडा

68. साजा- ईश्वर लाल साहू

70. नवागढ़ (अजा)- दयालदास बघेल

72 कवर्धा- विजय शर्मा

73. खैरागढ़- विक्रात सिंह

74. डोंगरगढ़(अजा)- विनोद खांडेकर

75. राजनांदगाव- डा.रमन सिंह

76. डोंगरगांव- भरतलाल वर्मा

77. खुज्जी- गीता घासी साहू

78. मोहला मानपुर( अजजा) संजीव साहा
apalaktimes-whatsapp-logoShare

Comments on News

इन्हें भी देखे

apalaktimes हरियाणा : मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफे के बाद नायब सैनी नए सीएम
apalaktimes Chhattisgarh Chunav 2023: पहले चरण के चुनाव के बाद भाजपा ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न, कांग्रेस बोली- 20 सीटों पर नहीं खुलेगा उनका खाता
apalaktimes Chhattisgarh Election Voting: बस्तर में मतदान को लेकर दिखा उत्साह, 12 सीटों पर हुई 67.58 प्रतिशत वोटिंग, सबसे कम बीजापुर में
apalaktimes CG Election 2023: छत्‍तीसगढ़ में कांग्रेस की कर्ज माफी और भाजपा की महिला सशक्तीकरण
apalaktimes Chhattisgarh Election 2023: भाजपा ने विधानसभा चुनाव घोषणापत्र के लिए मांगे सुझाव
apalaktimes छत्‍तीसगढ़ में ईडी के छापे ;--सीएम का बड़ा बयान, कहा- इस तरह हौसले नहीं तोड़े जा सकते, हम लड़ेंगे और जीतेंगे
apalaktimes ईडी छापे पर कांग्रेस के आरोपों का रमन सिंह ने दिया जवाब, कोयला घोटाला करोगे तो क्या भारत रत्न का प्रस्ताव आएगा
apalaktimes chhattisgarh raipur भूपेश सरकार ने भाजपा पर साधा निशाना, पूछे ये चार सवाल
apalaktimes PM Modi Gujarat Visit: गुजरात दौरे पर पीएम मोदी, वडोदरा में रोड शो,
apalaktimes 'साधु संत भी विश्राम लेते, राहुल गांधी बिना थके चले':गहलोत बोले ,अब तक ऐसी यात्रा नहीं हुई

Follow Us

विडियो

Email : mynews@gmail.com
Copyright © 2024 MyNews
wholesale air max|cheap air jordans|pompy wtryskowe|cheap nike shoes| bombas inyeccion|cheap jordans|cheap jordan shoes|wholesale jordans|cheap jordan shoes|cheap dunk shoes|cheap jordans|wholesale jewelry china|cheap nike shoes|wholesale jordans|cheap wholesale jordans|wholesale jerseys|cheap wholesale nike