Apalak Times

apalak-times-heading

Owner/Director : Pradeep Sahu

Sampadak : Pradeep Sahu

Contact No. : 9755113103

Email Id : apalaktimes61@gmail.com

CG Election 2023: छत्‍तीसगढ़ में कांग्रेस की कर्ज माफी और भाजपा की महिला सशक्तीकरण

No image Chhattisgarh Assembly Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस-भाजपा दोनों दलों ने 20-20 प्रमुख घोषणाएं की हैं। दिलचस्प यह है कि दोनों ने धान, किसान, आवास, सस्ता रसोई गैस सिलिंडर समेत आधी घोषणाएं एक जैसी की है। कांग्रेस के पास एक बड़ी घोषणा में प्रदेश के किसानों की कर्ज माफी है। दावा है कि कांग्रेस की सरकार बनी तो प्रदेश के 24 लाख किसानों द्वारा लिए गए 6,900 करोड़ रुपये की कर्ज माफी की जाएगी।वहीं भाजपा ने इसके मुकाबले में महतारी वंदन योजना लाने की घोषणा की है। महिला सशक्तीकरण के लिए लाई जा रही इस योजना के तहत भाजपा प्रदेश की 60 लाख से अधिक विवाहित महिलाओं को हर वर्ष 12 हजार रुपये देगी। इस पर भाजपा हर साल 7,200 करोड़ रुपये खर्च करेगी। भाजपा के दावा के अनुसार यह योजना पूरे पांच वर्ष चलेगी। ऐसे में पांच साल में 36,000 करोड़ रुपये सिर्फ महिलाओं को मिलेगा।

गौरतलब है कि भाजपा शासित मध्यप्रदेश में भी शिवराज सरकार ने महिलाओं को साधने के लिए लाडली बहना योजना शुरू की है। इसमें 1.25 करोड़ महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं। मध्यप्रदेश सरकार ने महिलाओं को पहले मासिक भत्ता राशि 1,000 रुपये दिया था। बाद में इस राशि को बढ़ाकर 1,250 रुपये कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ के चुनाव में भी कांग्रेस-भाजपा की ये दोनों ही घोषणाएं कीसबसे ज्यादा चर्चा में हैं। हालांकि घोषणा पत्र के आधार पर किसका पलड़ा भारी पड़ेगा, यह कहना अभी मुश्किल है।

कांग्रेस के कर्ज माफी के मुकाबले भाजपा का बोनस

राजनीतिक प्रेक्षकों के अनुसार कांग्रेस के कर्ज माफी का मुकाबला भाजपा का बकाया बोनस की घोषणा भी कर सकती है। रमन सरकार में दो वर्ष का 300-300 रुपये प्रति क्विंटल बकाया बोनस देने की भी भाजपा ने घोषण की है। जानकारी के मुताबिक लगभग 14 लाख किसानों को पांच हजार करोड़ रुपये से ज्यादा बोनस का भुगतान बाकी है।

महतारी वंदन योजना का महिला समूहों के कर्ज माफी से टक्कर

एक तरफ जहां भाजपा ने महतारी वंदन योजना से महिला मतदाताओं को साधने की कोशिश की है। वहीं कांग्रेस ने भी महिला स्व सहायता समूहों की कर्ज माफी का वादा किया है। जानकारी के अनुसार 31 जनवरी 2023 की स्थिति में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत 2,51,673 महिला स्व सहायता समूह गठित हैं। इनमें 27,14,513 महिलाएं हैं। इसमें 1,39,345 समूहों पर 135672.49 लाख यानी 1356 करोड़ रुपये से ज्यादा का बकाया बैंक ऋण है।

हमारी सारी घोषणाएं गेमचेंजर साबित होगी। हम किसानों को कर्जा माफी करेंगे और किसानों का धान 3,200 में खरीदेंगे, मुफ्त बिजली, पढ़ाई और इलाज की सुविधा कांग्रेस की सरकार में मिलेगी। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा,

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा, भाजपा महिलाओं को 12, 000 रुपये प्रति वर्ष यानी की पांच साल में प्रत्येक महिला को 60,000 देने जा रही है। दो साल का बकाया बोनस भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिन के अवसर पर 25 दिसंबर को देने वाली है।

भाजपा-कांग्रेस की एक जैसी घोषणाएं

कांग्रेस

- 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी।

- 3,200 रुपये प्रति क्विंटल धान की कीमत।

- सभी वर्ग की महिलाओं को गैस सिलिंडर में 500 रुपये की सब्सिडी ।

- भूमिहीनों को 10,000 रुपये प्रतिवर्ष ।

- 17.50 लाख गरीबों को आवास।

- युवाओं को उद्योग व्यवसाय ऋण में 50 प्रतिशत सब्सिडी।

- तेंदूपत्ते का प्रति बोरा 6,000 रुपये, 4,000 सालाना बोनस।

- 10 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज

- किसानों और महिला स्व सहायता समूहों का कर्जा माफ

- केजी से पीजी तक मुफ्त में शिक्षा।

भाजपा

21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी।

3,100 रुपये प्रति क्विंटल धान की कीमत।

- गरीब परिवारों की महिलाओं को 500 रुपये में गैस सिलिंडर।

- भूमिहीन खेतिहर मजदूरों को 10 हजार रुपये सालाना।

- 18 लाख आवास, हर घर में पीने का शुद्ध पानी ।

- युवाओं को 50 प्रतिशत सब्सिडी के साथ ब्याज मुक्त ऋण।

- तेंदूपत्ता का 5,500 रुपये प्रति मानक बोरा,4,500 रुपये बोनस, चरणपादुका ।

- प्रति परिवार 5 लाख से 10 लाख तक स्वास्थ्य बीमा, 500 नए सस्ते जन औषधि केंद्र

- प्रत्येक विवाहित महिलाओं को सालाना 12000 रुपये की वित्तीय सहायता मिलेगी।

- हर संभाग में एम्स की तर्ज पर सिम्स, आइआइटी की तर्ज पर सीआइटी,एक लाख भर्ती।

apalaktimes-whatsapp-logoShare

Comments on News

इन्हें भी देखे

apalaktimes हरियाणा : मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफे के बाद नायब सैनी नए सीएम
apalaktimes Chhattisgarh Chunav 2023: पहले चरण के चुनाव के बाद भाजपा ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न, कांग्रेस बोली- 20 सीटों पर नहीं खुलेगा उनका खाता
apalaktimes Chhattisgarh Election Voting: बस्तर में मतदान को लेकर दिखा उत्साह, 12 सीटों पर हुई 67.58 प्रतिशत वोटिंग, सबसे कम बीजापुर में
apalaktimes Chhattisgarh Election 2023: भाजपा ने विधानसभा चुनाव घोषणापत्र के लिए मांगे सुझाव
apalaktimes BJP Candidate Profile Details : दुर्ग, बालोद व बेमेतरा जिले की विधानसभा सीटों से इन्हें मिला है टिकट
apalaktimes छत्‍तीसगढ़ में ईडी के छापे ;--सीएम का बड़ा बयान, कहा- इस तरह हौसले नहीं तोड़े जा सकते, हम लड़ेंगे और जीतेंगे
apalaktimes ईडी छापे पर कांग्रेस के आरोपों का रमन सिंह ने दिया जवाब, कोयला घोटाला करोगे तो क्या भारत रत्न का प्रस्ताव आएगा
apalaktimes chhattisgarh raipur भूपेश सरकार ने भाजपा पर साधा निशाना, पूछे ये चार सवाल
apalaktimes PM Modi Gujarat Visit: गुजरात दौरे पर पीएम मोदी, वडोदरा में रोड शो,
apalaktimes 'साधु संत भी विश्राम लेते, राहुल गांधी बिना थके चले':गहलोत बोले ,अब तक ऐसी यात्रा नहीं हुई

Follow Us

विडियो

Email : mynews@gmail.com
Copyright © 2024 MyNews
wholesale air max|cheap air jordans|pompy wtryskowe|cheap nike shoes| bombas inyeccion|cheap jordans|cheap jordan shoes|wholesale jordans|cheap jordan shoes|cheap dunk shoes|cheap jordans|wholesale jewelry china|cheap nike shoes|wholesale jordans|cheap wholesale jordans|wholesale jerseys|cheap wholesale nike